LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधदेशराजनीतिराज्य

Bibhav Kumar Arrested: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार गिरफ्तार,दिल्ली पुलिस किया CM केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार

Bibhav Kumar Arrested : Swati Maliwal Case : आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ हुए कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विभव कुमार (Bibhav Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है. विभव कुमार (Bibhav Kumar) का नाम दिल्ली पुलिस की एफआईआर (FIR) में है. अब उनसे इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी.

ALSO READ- swati maliwal Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, FIR दर्ज…. एक्शन में आई पुलिस, 10 टीमें विभव की तलाश में जुटीं

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) के आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है. विभव कुमार (Bibhav Kumar) का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है. वहीं, विभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की है. विभव ने अपील की है कि उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस संज्ञान ले. विभव का यह भी कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है.

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) की मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है. स्वाति मालीवाल का कहना है कि जब वह सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) के आवास पर पहुंचीं तो उनके साथ विभव कुमार ने बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की. उधर, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर दर्ज कर ली.

ALSO READ- कांग्रेस नेता को मारा थप्पड़ VIDEO: कन्हैया कुमार पर हमले का VIDEO, युवक को भीड़ ने जमकर पिटा, वायरल हुआ VIDEO 

एफआईआर के बाद एम्स में स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच कराई गई. जिसकी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि स्वाति के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं. स्वाति ने सिर दर्द और गर्दन अकड़ने की भी शिकायत की है.

दिल्ली लौट आए राघव चड्ढा (Raghav Chadha) — दिल्ली में जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसी बीच राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लंदन से लौट आए हैं और वह शनिवार को सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) के आवास भी पहुंचे थे.

Bibhav Kumar Arrested
Bibhav Kumar Arrested

Bibhav Kumar Arrested: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार गिरफ्तार,दिल्ली पुलिस किया CM केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार

Related Articles