मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Monsoon Update 2024: आ रहा है मानसून, भारी बारिश का अलर्ट जारी… कई राज्यों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

Monsoon Update 2024 : उत्तर भारत में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव हो रहा है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है

ALSO READ- Aaj Ka Rashifal 22 May 2024: राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी

दक्षिण के कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट (Rain Alart) जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज सतही हवा चलेगी, जो भीषण हीटवेव के साथ और परेशान करेंगी। इस हफ्ते शुक्रवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। शनिवार से हीटवेव से थोड़ी राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भी लू कहर बरपाएगी।

Heavy Rain Alart

इसके अलावा दक्षिण के कई राज्यों में बारिश (Today Rain Alart) का अनुमान है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ में भारी बारिश होगी। तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा होगी। विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बंगाल और कर्नाटक में तेज आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।

ALSO READ- Split AC Amazon Deal: सस्ता और ठंडा AC सिर्फ इतने मे, Amazon Deal बचा देगा 27,000 से भी कहीं ज्यादा

इस बीच तमिलनाडु के तिरुचि और डेल्टा क्षेत्र के कई हिस्सों में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश हुई है। तिरुचि शहर में शाम को एक घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई, जिससे कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कैंटोनमेंट के पास सेशन कोर्ट पुलिस स्टेशन में बारिश का पानी घुस गया। भारी बारिश (Heavy Rain Alart)  के बाद करूर जिले के कई घरों में पानी घुस गया।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के कारण 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में आकर एक चक्रवात बन सकता है। इस कारण 25 मई तक बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Monsoon Update 2024 Meteorological Department
Monsoon Update 2024 Meteorological Department

Monsoon Update 2024: आ रहा है मानसून, भारी बारिश का अलर्ट जारी… कई राज्यों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP