छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रायपुर बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर बस में लगी आग, अभनपुर। CG Breaking : अभनपुर के मोहन ढाबा के पास महिंद्रा बस में आग लगने की खबर सामने आई हैं। बस बस्तर से रायपुर आ रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ALSO READ- तापमान 52.3 डिग्री पर पहुंचा, टूट गए अब तक के सारे रिकॉर्ड, भीषण गर्मी से तपे देश के 10 शहर
बताया जा रहा हैं कि आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के कारण लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। CG Breaking


















