LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़

Anant-Radhika Wedding: मामेरु सेरेमनी में Anant और Radhika की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में नजर आया अंबानी परिवार

Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट Anant-Radhika Wedding की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी Anant-Radhika Wedding के बंधन में बंध जाएंगे। 3 जुलाई को मुंबई स्थित एंटीलिया में अंबानी परिवार ने मामेरु रस्म निभाई है। इस दौरान पूरा परिवार रॉयल लुक में नजर आया। अनंत और राधिका की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। ये दोनों की फंक्शन काफी ग्रैंड तरीके से हुए हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुई है।

ALSO READ- Anant Ambani pre-wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में कितना हुआ खर्च… इतनी रकम तो अंबानी के लिए कुछ भी नहीं?

अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री Anant-Radhika Wedding

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। पूरा अंबानी परिवार शादी से पहले होने वाली रस्मों को काफी एंजॉय कर रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल होने के बाद बीते दिन मामेरू सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने मेन गेट पर आकर मामा परिवार का स्वागत किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर तरफ अंबानी परिवार की वेडिंग को लेकर खूब बज बना हुआ है। इस सेरेमनी में कपल की ग्रैंड एंट्री रखी गई थी।

एक ही थीम के आउटफिट में अंबानी फैमिली

मामेरु रस्म के दौरान अंबानी परिवार गुलाबी और नारंगी रंग की थीम वाले आउटफिट में नजर आया। सिंपल और एलीगेंट लुक भी सभी काफी सुंदर लग रहे थे। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इस कार्यक्रम से विवाह की शुरुआत की गई। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने सितारे शामिल हुए थे। जाह्नवी कपूर भी अपने ब्वाॅयफ्रेंड शिखर संग नजर आईं। बता दें कि अनंत और राधिका की ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से 12 जुलाई को होगी और इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। इन फंक्शन के बाद 14 जुलाई को एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।

Anant Radhika Wedding Grand entry of Anant and Radhika in Mameru ceremony, Ambani family seen in royal look
Anant Radhika Wedding Grand entry of Anant and Radhika in Mameru ceremony, Ambani family seen in royal look

Anant-Radhika Wedding : मामेरु सेरेमनी में Anant और Radhika की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में नजर आया अंबानी परिवार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles