LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Suicide News: सरकारी कर्मचारी ने ऑफिस से कूदकर की आत्महत्या

Raipur Suicide News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक युवक ने पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली है। यह मामला राखी थाना इलाके का है।

ALSO READ- 7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा 8000 रुपये का इजाफा, पढ़े पूरी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन में मृतक नरेश साहू 35 वर्ष ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी लगते ही राखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को युवक के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस मृतक के साथ काम करने वालो और उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है।

Raipur Suicide News: सरकारी कर्मचारी ने ऑफिस से कूदकर की आत्महत्या

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles