आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 March 2023: वृषभ राशि के लोगों का परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय

Aaj Ka Rashifal 11 March 2023 : नई दिल्ली, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक है। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ धुव्र और सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन सुखद होगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिवर्तन होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या व्यर्थ के वाद-विवाद में फंसा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन कुछ पारिवारिक समस्या देगा। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जो आपके लिए कष्टदायक हो।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन संतान के प्रति सहायक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 11 March 2023: वृषभ राशि के लोगों का परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP