LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री का निधन..

बहन के कुछ घंटों बाद ही Kumkum Bhagya ‘ एक्ट्रेस Dolly Sohi का निधन

नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। झनक और कुमकुम भाग्य जैसे शोज से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री डॉली सोही ने कैंसर जैसी बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद आज सुबह अपनी आखिरी सांस ली।

टीवी अभिनेत्री डॉली के परिवार के लिए ये एक बेहद ही दुखद घड़ी है। डॉली सोही के निधन से पहले ही उनकी छोटी बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया होने की वजह से निधन हो गया था। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी खुद उनके परिवार ने एक न्यूज पोर्टल के साथ शेयर की है।


 

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं डॉली सोही

डॉली सोही के परिवार ने न्यूज पोर्टल ई-टाइम्स के साथ अपनी बेटी के निधन की जानकारी शेयर करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, “हमारी बेटी डॉली का आज आज सुबह निधन हो गया है। हम उनके अचानक यूं चले जाने से पूरी तरह से सदमे में हैं। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा”।

आपको बता दें कि भाभी, कलश, देवो के देव- महादेव जैसे शोज करने वाली एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi Death) पिछले काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं, मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका परिवार पहली बेटी अमनदीप सोही के निधन से अभी उभर भी नहीं पाया था कि अचानक उनकी दूसरी बेटी के चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

डॉली की बहन अमनदीप को हुआ था पीलिया

डॉली सोही के भाई ने बताया कि एक दिन पहले ही एक्ट्रेस की छोटी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया था। उन्होंने कहा, “ये सच है कि अमनदीप नहीं रहीं है। उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया है। उन्हें पीलिया था, लेकिन हम उस मानसिक स्थिति में नहीं थे कि डॉक्टर से कुछ भी डिटेल्स ले सकें”। आपको बता दें कि डॉली की तरह उनकी छोटी बहन भी एक्ट्रेस थीं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles