देशब्रेकिंग न्यूज़

Amit Shah On Delhi Blast: कार ब्लास्ट के बाद अमित शाह का बड़ा एक्शन…. बुलाई आपात बैठक, बोले – “हर दोषी को मिलेगी कड़ी सजा” अधिकारियो को दिए निर्देश

Amit Shah On Delhi Blast / नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में सोमवार देर शाम आपात समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली।

ALSO READ- Delhi Red Fort LIVE: पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-NSG की टीम मौके पर हुई रवाना, 8 की मौत….लाल किले के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

अमित शाह बोले — “हर दोषी को मिलेगी सजा” Amit Shah On Delhi Blast

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस हमले में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियां कड़ी सजा दिलाएंगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि

“इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

ALSO READ- List of injured and dead in delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची: अमरोहा के अशोक की भी मौत, यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड के कई लोग शामिल

एजेंसियों को सतर्क रहने और जांच तेज करने के निर्देश

अमित शाह ने जांच में शामिल एनआईए, दिल्ली पुलिस, एनएसजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को जांच की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में हाई अलर्ट बनाए रखा जाए।

अमित शाह का सोशल मीडिया पोस्ट

गृह मंत्री ने X (Twitter) पर भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया।
उन्होंने लिखा —

“दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।”

देशभर में बढ़ी चौकसी

धमाके के बाद दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। एजेंसियां अब धमाके में शामिल संभावित आतंकी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं।

 

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP