अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अपनी ही बेटी को बना लिया पत्नी, खुलासा हुआ तो उड़ गए सबके होश

अपनी ही बेटी को बना लिया पत्नी , मेरठ : हमारे जीवन में रिश्ते सुख-दुख की छांव होते हैं। हमें जीने की ताकत देते हैं। इन्हें सहेज कर रखना बहुत जरूरी है, लेकिन आज के समय में रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। लोग अपनों के साथ ही नाइंसाफी करने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। यहां एक बाप ने अपनी बेटी को कथित तौर अपनी पत्नी बना लिया। इसके बाद वह 50 लाख रुपए की जमीन अपने नाम करा ​ली है। यह बात जब पत्नी को पता चली तो उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

How to stop Hair Fall 

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी महिला की शादी यूपी के मेरठ में हुई थी। जिसके कोई भाई नहीं था, वह दो बहनों ही हैं। जिन्हें पिता की विरासत में लाखों रुपए मिले, जिससे उन्होंने सौ गज का एक प्लॉट खरीद लिया। इस प्लाट को महिला ने अपने नाम करवाया था। जिसे उसका पति बेचना चाहता था। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद पति ने बेटी को ही पत्नी बताकर उसका बैनामा अपने नाम करा लिया। दस्तावेजों में बेटी को पत्नी दर्शा दिया, जिसमें फोटो भी बेटी के लगा दिये। महिला को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह पुलिस थाने पहुंची।

Railway Job

इधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं बेटी की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।

अपनी ही बेटी को बना लिया पत्नी, खुलासा हुआ तो उड़ गए सबके होश

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP