देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी: विरोध में कांग्रेस का 21 अगस्त को प्रदर्शन, दीपक बैज बोले, MLA देवेंद्र यादव के साथ जेल में क्या-कुछ हुआ…? कार्यकर्ताओं के सामने जेल प्रहरी ने तान दिया बंदूक… Video आया सामने

रायपुर 18 अगस्त 2024। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक हो गयी है। कांग्रेस 21 अगस्त से गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरने वाली है। उससे पहले 20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। ये दबाव में कार्रवाई की गई है।
ALSO READ- CG BREAKING : विधायक देवेंद्र यादव को जेल…. जानिए कोर्ट ने कितने दिन की दी है न्यायिक रिमांड…
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगो को एक भी नोटिस नही दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी होंगे तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा। दीपक बैज ने कहा कि बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का तीखा विरोध कांग्रेस करेगी।
20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, वहीं 21 अगस्त को कांग्रेस जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी मामले में हर जिलास्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी : विरोध में कांग्रेस का 21 अगस्त को प्रदर्शन, दीपक बैज बोले, MLA देवेंद्र यादव के साथ जेल में क्या-कुछ हुआ…? कार्यकर्ताओं के सामने जेल प्रहरी ने तान दिया बंदूक… Video आया सामने



















