LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

डैम में कूदकर सुसाइड की कोशिश: फोन पर बात करते-करते किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मियों नाबालिग को हाथ पकड़कर खींचा बाहर

कोरबा जिले में पुलिस की सजगता से एक किशोरी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी डैम में कूदकर आत्हत्या करने वाली थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

दर्री थाना पुलिस की सजगता से एक किशोरी की जान बच गई। भवानी मंदिर के पास दर्री डैम हसदेव नदी के उपर बने नए पुल से किशोरी छलांग लगाकार जान देने जा रही थी। इस बीच पुलिस की नजर लड़की पर पड़ गई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और किशोरी का हाथ पकड़कर उसे उपर खींच लिया।

बताया जा रहा है कि किशोरी काफी समय से डैम के ऊपर घूम रही थी और मोबाइल पर बातचीत करते हुए रो रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो लगा कि किशोरी परेशान है, कोई अनहोनी हो सकती है। इस अंदेशा से दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान अचानक किशोरी ने छलांग लगा दी। हालांकि पुसिकर्मियों ने हाथ पकड़कर उसे ऊपर खींच लिया।

ALSO READ- CG-फांसी के फंदे पर झूलते मिली महिला Doctor…. एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर से परेशान थी लेडी डाक्टर, तंग आकर दी थी जान, boyfriend गिरफ्तार 

पुलिस ने किशोरी से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने छलांग लगाने की पीछे की वजह नहीं बताई। दर्री पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है और जानकारी ली जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में किशोरी की जान सुरक्षित बच गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Attempt to commit suicide by jumping into the dam, Teenager jumped into the river while talking on the phone, policemen pulled the minor out by holding his hand
Attempt to commit suicide by jumping into the dam, Teenager jumped into the river while talking on the phone, policemen pulled the minor out by holding his hand

डैम में कूदकर सुसाइड की कोशिश: फोन पर बात करते-करते किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मियों नाबालिग को हाथ पकड़कर खींचा बाहर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles