Auto Expo 2026 Raipur: CG में कार खरीदने का बेस्ट मौका ! 50% RTO टैक्स छूट के साथ ऑटो एक्सपो का आयोजन, 266 डीलर्स लेंगे हिस्सा
Auto Expo 2026 Raipur

Auto Expo 2026 Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर आने वाला है। परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह आयोजन श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, सड्डू रायपुर में होगा। Auto Expo 2026 Raipur
इस ऑटो एक्सपो में खरीदे जाने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (RTO Tax) में छूट दी जाएगी, जिससे प्रदेश के आम नागरिकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। Auto Expo 2026 Raipur
प्रदेश का पहला ऐसा ऑटो एक्सपो, पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाभ
यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा ऑटो एक्सपो है, जिसका लाभ प्रदेश के हर जिले के नागरिक उठा सकेंगे। वाहन खरीदने के लिए आमजन को अनिवार्य रूप से रायपुर आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपने नजदीकी पंजीकृत डीलर के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
गृह जिले में ही होगा वाहन पंजीयन
ऑटो एक्सपो–2026 के तहत खरीदे गए वाहनों का पंजीयन उपभोक्ता के गृह जिले में ही किया जाएगा। यानी वाहन पर उसी जिले का आरटीओ कोड मिलेगा, जहां के निवासी वाहन खरीदार हैं।
266 डीलर्स की भागीदारी, स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
इस ऑटो एक्सपो में
- रायपुर जिले के 95 डीलर्स
- अन्य जिलों के 171 डीलर्स
कुल 266 डीलर्स हिस्सा ले रहे हैं।
दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स की भागीदारी से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सस्ते लोन और बीमा की सुविधा
ऑटो एक्सपो–2026 में देश के प्रमुख बैंक और फाइनेंस कंपनियां न्यूनतम ब्याज दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रही हैं। वहीं इंश्योरेंस कंपनियां भी कम प्रीमियम पर बीमा सुविधा दे रही हैं, जिससे वाहन खरीदने वालों को अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी।
एक ही स्थान पर सभी वाहन और नई तकनीक
रायपुर ऑटो एक्सपो में दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों के नवीनतम मॉडल, आधुनिक तकनीक और नए फीचर्स देखने व चुनने का अवसर मिलेगा। इससे आम नागरिक नई ऑटोमोबाइल तकनीकों से भी परिचित हो सकेंगे।

पिछले साल की बड़ी सफलता
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 के ऑटो एक्सपो में
- 29,348 वाहनों की बिक्री हुई थी
- जनता को करीब 120 करोड़ रुपये की RTO टैक्स छूट मिली थी
इस बार ऑटो एक्सपो–2026 से भी इससे बड़े लाभ की उम्मीद की जा रही है।
ऑटो एक्सपो–2026 छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए किफायती दरों पर वाहन खरीदने, 50% RTO टैक्स छूट, स्थानीय पंजीयन और आसान फाइनेंस का एक बड़ा अवसर साबित होने जा रहा है।

Auto Expo 2026 Raipur : CG में कार खरीदने का बेस्ट मौका ! 50% RTO टैक्स छूट के साथ ऑटो एक्सपो का आयोजन, 266 डीलर्स लेंगे हिस्सा



















