LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Pre Wedding Shoot Ban: साहू समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह रोक, फिजूलखर्ची पर भी बैन

Pre Wedding Shoot Ban

Pre Wedding Shoot Ban रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रदेश साहू समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक और कड़ा कदम उठाया है। समाज ने प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची, दिखावे और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। Pre Wedding Shoot Ban

यह अहम फैसला प्रदेश साहू संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ- Girl Viral Video: मुस्लिम लोगों ने हिंदू युवती के साथ की मारपीट, भाई को भी जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्यों लगाया गया प्री-वेडिंग शूट पर बैन?

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि—

  • प्री-वेडिंग शूट और दिखावटी आयोजनों के कारण
    शादियां बेहद महंगी होती जा रही हैं
  • मध्यम और गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है
  • समाज में दिखावे की होड़ बढ़ रही है, जो सामाजिक असमानता को जन्म दे रही है

साहू समाज का उद्देश्य विवाह जैसे पवित्र संस्कार को सादगी, गरिमा और समानता के साथ संपन्न कराना है।

ALSO READ- Raipur Rape Update: रायपुर में 8 साल की बच्ची का RAPE …..आरोपी के दुकान–घर पर चलेगा बुलडोजर, निगम का नोटिस, महापौर मीनल चौबे खुद पहुँचीं मौके पर

समाज के लोगों से अपील

प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि—

  • प्री-वेडिंग शूट से दूरी बनाए रखें
  • शादी-विवाह को सादा और मर्यादित तरीके से संपन्न करें
  • समाज द्वारा तय किए गए नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें

संघ ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इन नियमों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश और निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

ALSO READ- Chhattisgarh Marriage Registration : छत्तीसगढ़ में विवाह पंजीयन हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश

पहले भी लिए जा चुके हैं सख्त सामाजिक फैसले

साहू समाज इससे पहले भी कई बड़े सामाजिक फैसले ले चुका है, जिनमें शामिल हैं—

  • जन्मदिन पर केक काटने पर रोक
  • शादी में जूता छिपाने और संग छुड़ाने की रस्म पर बैन
  • मृत्यु भोज में कलेवा की जगह सादा भोजन अनिवार्य
  • शादी में अनावश्यक खर्च और दिखावे पर सख्ती

इन फैसलों का उद्देश्य समाज को संस्कार, सादगी और अनुशासन की ओर ले जाना बताया गया है।

 

Pre Wedding Shoot Ban: साहू समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह रोक, फिजूलखर्ची पर भी बैन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *