LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़दुनियादेशराज्य

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनेगी भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, सरयू नदी के तट पर किया जाएगा स्थापित

Ayodhya Ram Mandir : आज नए साल 2024 का आगज हो चुका और साथ ही अब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को भी अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अब लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। वहीं बता दें कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति बनाई जाएगी जो कि दुनिया की सबसे ऊंची राम की मूर्ति होगी।

Ayodhya Ram Mandir : दरअसल, 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समय ही राम की नगरी अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी जो कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। जिसकी ऊंचाई लगभग 823 फुट होगी जिसे पंच धातुओं के मिश्रण से बनाया जाएगा। इस मूर्ति को अयोध्या के सरयू नदी के तट पर स्थापित किया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति को मूर्तिकार नरेश कुमावत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में लगभग तीन साल का समय लगेगा और इसके लिए 3 हजार टन धातुओं का इस्तेमाल किया जाएगा। नरेश कुमावत ने बताया कि, उनके पिताजी और दादा भी मूर्ति बनाने का काम करते थे।

ALSO READ- रायपुर पुलिस का छापा: कबाड़ियों के ठिकानों में छापेमारी , कई फरार

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में बनेगी भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, सरयू नदी के तट पर किया जाएगा स्थापित

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles