LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

Amit Shah on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर- जानें अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा, देख में मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर – Amit Shah on Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए आरोपों का जवाब दिया है. न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री रहने वाले हैं और अरविंद केजरीवाल के लिए मेरे पास एक बुरी खबर है कि 2029 के बाद भी पीएम मोदी ही बीजेपी का नेतृत्व करेंगे.”

ALSO READ- Prajwal Revanna Sex tapes: SEX टेप मामले में घिरे प्रज्वल रेवन्ना? कल बेंगलुरु आने की संभावना, हवाई अड्डे पर पुलिस चौकन्नी

‘बहुत लोग मानते हैं केजरीवाल को विशेष छूट दी गई’

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह कोई नियमित फैसला नहीं है. इस देश में बहुत से लोग मानते हैं कि विशेष छूट दिया गया है. अभी वह (अरविंद केजरीवाल) एक और मुद्दे (स्वाति मालीवाल हमला) में फंसे हुए हैं, उन्हें इससे मुक्त होने दीजिए, फिर देखते हैं क्या होता है.”

दिल्ली आबकारी नीति में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (10 मई) को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा था कि आप संयोजक को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के सामने कुछ शर्तें भी रखी है.

इन शर्तों के साथ केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल Amit Shah on Arvind Kejriwal

सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त पर अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे. इसके साथ ही वह अपनी ओर से दिए गए बयान से बाध्य होंगे. अरविंद केजरीवाल आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर भी नहीं करेंगे.

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार (13 मई) को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ ने उन पर हमला किया था.

ALSO READ- Couple Romance in Bus: चलती बस में कपल की अश्लील हरकत, लड़के की गोद में बैठी लड़की, VIDEO वायरल

Amit Shah on Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर- जानें अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा, देख में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles