LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bemetara Blast Update: CG बेमेतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 10 मजदूरों के उड़े चिथड़े, देखें भयावह मंजर की तस्वीरें: कलेक्टर बोले- DNA टेस्ट की भी होगी कोशिश, लापता लोगों के परिजन को …

Bemetara Blast Update : बेमेतरा में ब्लास्ट के बाद परिजन अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। हर नेता और प्रशासन के अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि उनके घर के सदस्य जो कल से लापता हैं, कहां हैं? शनिवार बेमेतरा के स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद कई परिवार उजड़ गए हैं। लापता हुए लोगों के परिजन गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्हें गेट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके सामने मीडियाकर्मी या नेता अगर गेट के अंदर जा रहे हैं तो परिजन बुरी तरह भड़क रहे हैं। चिल्लाते हुए पूछ रहे हैं कि क्या ये लोग हमारे घर के सदस्य की बॉडी उठाएंगे या मलवा हटाएंगे। आखिर क्यों सिर्फ इन्हें (मीडिया और नेताओं) को गेट के अंदर जाने दिया जा रहा है।

Bemetara Blast Update
Bemetara Blast Update

द भारत एक्सप्रेस डाट कॉम की टीम ने जो देखा वह भयावह है। हादसे वाली जगह जहरीली गैस निकल रही है। हादसे वाली जगह से लगभग 10 मीटर के आस-पास उसी गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे कई लोगों की मौत हो सकती है।

100 से ज्यादा राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों का ढाढ़स टूट रहा है। 30 घण्टे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मलबे में दबे लोगों के सिर्फ शरीर के अंग ही बरामद हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि हादसा कितना भीषण हुआ है। हादसे के बाद प्रशानिक अमला भी अभी खुले तौर पर नहीं बता पा रहा है कि कितने लोग अंदर दबे हुए हैं।

ALSO READ- Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat- पंडित प्रदीप मिश्रा का महादेव घाट में स्वागत: कल से कथा चालू हठकेश्वर महादेव घाट से कथा स्थल अमलेश्वर तक भव्य कलश यात्रा में गूंजा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं 

ब्लास्ट वाली जगह 15-20 फीट का गड्ढा

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए इस हादसे को लेकर प्रशासन ने 7 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि की है। इनकी तलाश के लिए शनिवार को दिनभर और रविवार सुबह से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं कई महिलाएं और मजदूरों के परिजन भी रात से ही घरों के सदस्यों की तलाश में फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। ब्लास्ट से आस-पास की बिल्डिंग तक हिल गई। जहां ब्लास्ट हुआ वहां 15-20 फीट का गड्ढा हो गया।

Blast in Bemetara's gunpowder factory
Blast in Bemetara’s gunpowder factory

परिजनों में आक्रोश

रविवार को बेमेतरा विधायक दीपेश साहू घटना स्थल पहुंचे थे। उन्हें एक बार फिर प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। विधायक प्रदर्शनकरियों के साथ बैठे और कुछ देर बाद जाने लगे तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने सवाल पूछा कि मीडिया और नेताओं को क्यों अंदर भेजा जा रहा है। पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें वापस फैक्ट्री के भीतर ले जाया गया है। हादसे वाली जगह से जैसे ही कोई खबर बाहर आ रही है वैसे ही बाहर परिजनों का आक्रोश और नम आंखों से प्रशासन का सामना हो रहा है।

ALSO READ- Jewellers IT Raid VIDEO- IT की ताबड़तोड़ छापेमारी: ज्वैलर्स के सभी ठिकानों पर रेड, जब्त किए 26 करोड़ कैश; 90 करोड़ संपत्ति के दस्तावेज 

Bemetara Blast Update : CG बेमेतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 10 मजदूरों के उड़े चिथड़े, देखें भयावह मंजर की तस्वीरें: कलेक्टर बोले- DNA टेस्ट की भी होगी कोशिश, लापता लोगों के परिजन को …

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles