LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat: पंडित प्रदीप मिश्रा का महादेव घाट में स्वागत: हठकेश्वर महादेव घाट से कथा स्थल अमलेश्वर तक भव्य कलश यात्रा में गूंजा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat:रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) रविवार की दोपहर को सिहोर से सीधे राजधानी रायपुर पहुंचें. जहां रविवार की शाम को हठकेश्वर महादेव घाट (Hathkeshwar Mahadev Ghat) से कथा स्थल अमलेश्वर तक भव्य कलश यात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए और सभी की जुंबान पर सिर्फ एक ही शब्द गूंज रहा था श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं…। Shri Shivaay Namastubhyam…. कलश यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहा था लोग अपने – अपने घरों व दुकानों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा कर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra katha) का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र लैजर लाइट, भव्य झांकी व डीजे रहा। सोमवार की दोपहर को 1 बजे से शाम 4 बजे तक समर्पण विषय के माध्यम से भगवान शिव का महिमा का वर्णन श्रद्धालुजनों को बताएंगे। कथा 2 जून तक चलेगा और 2 जून को कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

माना विमानतल पर हुआ कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat:

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा सिहोर से सीधे दोपहर 3.20 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे. जहां आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, मोनू साहू के अलावा आयोजक परिवारजनो ने भव्य स्वागत किया।

Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat
Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat

कलश यात्रा में उमड़ा रायपुर व अमलेश्वर

भव्य कलश यात्रा निकलने से पहले अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने हठकेश्वर महादेव घाट (Hathkeshwar Mahadev Ghat)  में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रथ में सवार होकर प्रदीप मिश्रा हजारों की संख्या में पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में निकल पड़े।

इस दौरान सभी लोग एक ही स्वर में कह रहे थे श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं…। Shri Shivaay Namastubhyam….  हर-हर महादेव। कलश यात्रा के आगे लैजर लाइट, भव्य झांकी व डीजे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा जो देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे कलश यात्रा आगे बढ़ते जा रहा था लोग खुद ब खुद इसमें शामिल होते चले जा रहे थे।

जो लोग इस कलश यात्रा में शामिल नहीं हो सकें वे अपने घरों व दुकानों के बाहर से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra ka swagat)  का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे क्योंकि अमलेश्वर की पावन धरती पर उनका पहली बार आगमन हो रहा था। उनके स्वागत में रायपुर और अमलेश्वर के लोग बड़ी संख्या में उमड़े थे। कलश यात्रा में शामिल लोगों को इस भीषण गर्मी में कोई परेशानी न हो इसके लिए मठा, शरबत और पानी का वितरण किया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर और दुर्ग दोनों जिलों की पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद थी और आवागमन को व्यस्थित कर रहे थे।

ALSO READ- Pandit Pradeep Mishra Raipur: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा महादेव घाट अमलेश्वर में, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Pandit Pradeep Mishra in Mahadev Ghat: पंडित प्रदीप मिश्रा का महादेव घाट में स्वागत: हठकेश्वर महादेव घाट से कथा स्थल अमलेश्वर तक भव्य कलश यात्रा में गूंजा श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles