LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

Bhabhi-Devar Love Story: भाभी को हुआ बहन के देवर से प्यार! 3 बच्चो की मां थी भाभी, पति को पता चलते ही हो गया बड़ा कांड..

Bhabhi-Devar Love Story : खंडवा। एमपी के खंडवा में पति, पत्नी और वो का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चो की मां ने अपने पति को छोड़कर दूर के देवर से इश्क लड़ा लिया। लेकिन इश्क का यह बुखार ज्यादा दिन नहीं टिका, जल्द ही पत्नी को उसकी गलतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों का एहसास हो गया। बेचारा पति थाने के चक्कर लगाता रहा। पति को थाने के चक्कर लगाते देख महिला का दिल पसीज गया। वो अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

ALSO READ- Arvind Kejriwal Live Updates: रिहाई के बाद CM आवास पहुंचे केजरीवाल… केजरीवाल ने बताया आगे का प्लान

तीन बच्चों की मां है महिला

बताया जा रहा है कि इंदौर की रहने वाली महिला 3 बच्चों की मां है। होली के समय वो खंडवा में अपनी बहन के घर आई थी। यहां रहते हुए उसे बहन के देवर से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि वो पति को भूल गई। पति लेने आया तो साथ जाने से मना कर दिया। उसे प्रेमी से पिटवाया भी। लेकिन चार महीने बाद अब वो पति के साथ जाने को तैयार हो गई। अब तक परिवार टूटने के मामलों में शराब की लत, मोबाइल का भूत जैसी वजह देखी गई है। लेकिन पति-पत्नी के बीच इस तरह का यह अनूठा मामला है।

ALSO READ- महिलाओं की बल्ले बल्ले…Government Scheme: महिलाओं को बिना ब्याज के मिल रहा है 5 लाख रुपये तक का लोन, पढ़े पूरी जानकारी 

जब पत्नी को उसके रिश्तेदार से प्रेम हो गया और उसने पति को छोड़ दिया। कुछ दिन बाद ही दिल पसीज आया और वापस पति के साथ जाने के लिए पुलिस थाने पर राजीनामा करा लिया। एमपी के खंडवा में महिला थाने पर इस तरह के मामले में समझौता हुआ। पुलिस और पैरालीगल वालिंटियर की टीम ने महिला की ससुराल वापसी कराई।

क्या है पूरा मामला?

आलिया (बदला हुआ नाम) नाम की महिला का विवाह समीर (बदला हुआ नाम) के साथ आठ साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही दोनो इंदौर चले गए थे। इस बीच तीन संतानों ने जन्म लिया। दो बेटे और एक बेटी। चार महीने पहले पति से पूछकर आलिया अपने तीन बच्चों को लेकर बहन मंजू के घर खंडवा आ गई। बहन के घर रहने के दौरान वह बहन के देवर के संपर्क में आई और दिल दे बैठी।

इस प्रकार प्रेम प्रसंग के कारण वह पति समीर के साथ जाना नही चाहती थी। पति दो बार लेने भी आया लेकिन नहीं गई। प्रेमी ने उसके पति से झगड़ा भी किया। जिसे लेकर समीर ने कोतवाली और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना स्टाफ की समझाइश और पति को परेशान होता देख आलिया को उसकी गलती और पारिवारिक जिम्मेदारियों का एहसास हुआ तो वह पति समीर के पास वापस लौट आई और उसके साथ रहने लगी।

https://hindi.thebharatexpress.com/swami-atmanand-school-in-chhattisgarh/

Bhabhi-Devar Love Story : भाभी को हुआ बहन के देवर से प्यार! 3 बच्चो की मां थी भाभी, पति को पता चलते ही हो गया बड़ा कांड..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles