LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bhilai Nigam In Action: टैक्स नहीं पटाने वालों की दुकानें हुई सील… इन इलाको में हुई कार्रवाई

Bhilai Nigam In Action : भिलाई । भिलाई निगम की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया है। दरहसल वित्तीय वर्ष समाप्ति पर अपने राजस्व वसूली के लिए निगम प्रशासन कमर कस रखा है। जोन 1 एवं 2 के राजस्व अमले ने आयुक्त के निर्देश पर जोन आयुक्त की उपस्थिति में 14 दुकानों को सील किया।

राजस्व वसुली टीम निगम क्षेत्र के भवन स्वामी द्वारा संपत्ति कर नहीं पटाए जाने के कारण दुकान में वसूली के लिए पहुंचे तो कुछ ने तत्काल राशि जमा कर राहत की मांग की आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने मार्च माह में राशि पटाए जाने का वचन पत्र लेकर राशि जमा लेने के निर्देश दिए।

जोन-1 स्मृति नगर के श्यामा चरण पांडे के काया राशि सम्पत्तिकर 3 लाख 75 हजार रूपये जमा नही करने पर 8 दुकान तथा जोन 2 क्षेत्र के भवन स्वामी उत्तम कुमार लोधी के 5 दुकान व भगवंतिन बाई के दुकान को चपडा से सील बंद किया गया। राजस्व अमले ने कार्रवाई के दौरान 8 लाख से अधिक की राशि वसूल किया।Bhilai Nigam In Action

आपको बता दें कि विगत दिनों सुपेला के आकाशदीप काम्प्लेक्स मे सील किए 17 दुकानों में से पांच दुकानदारों ने संपत्ति कर की राशि 3 लाख 64 हजार निगम कोष में जमा किया और दुकान का ताला खुलवाया।

निगम प्रशासन ने भिलाई निगम क्षेत्र के भवन मालिकों से अपील किया है अपने सम्पत्तिकर, जल कर, भुभाटक, दुकान किराया, आदि राशि का भुगतान कर विरुद्ध होने वाली विधिसम्मत कार्रवाई से बचेंगे। कुर्की कार्रवाई मे जोन आयुक्त खिरोद्र भाई , यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, धीरज साहू जोन राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस प्रशासन तथा तोडफ़ोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Bhilai Nigam In Action : टैक्स नहीं पटाने वालों की दुकानें हुई सील… इन इलाको में हुई कार्रवाई

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles