LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

बीजेपी विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; अस्पताल में किया भर्ती…दिल्ली किया जा सकता है एयरलिफ्ट

सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें भोपाल की नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अचानक पेट में सूजन आने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. भाजपा विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता भी उनका स्वास्थ्य हाल जानने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से बात कर रहे हैं.

MALDIVES-INDIA: नप गए PM मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले मालदीव के 3 मंत्री.. किये गए सस्पेंड…

रहली विधानसभा से विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक बृजबिहारी पटेरिया के स्वास्थ्य का हाल जाना और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी दी गई है. बताया जा रहा है हालत में सुधार नहीं होने पर बृज बिहारी पटेरिया को मंगलवार को दिल्ली भी भेजा जा सकता है. विधायक बृजबिहारी पटैरिया कांग्रेस से बीजपी में आये थे जिसके बाद उन्हें बीजपी ने देवरी से टिकट दिया. उन्होंने कांग्रेस से सिटिंग विधायक हर्ष यादव को चुनाव हरा कर जीत हासिल की है.

FOUND GOLD IN PRIVATE PART: युवक ने प्राइवेट पार्ट में रखा था लाखों रुपए का ‘GOLD ’, चेकिंग के दौरान देखकर पुलिस की भी फटी रह गई आंखें

विधानसभा चुनाव से पहले अशोकनगर से बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत खराब हो गई थी, जिन्हें बाद में दिल्ली एयरलिफ्ट करना पड़ा था, जहां उनकी माइनर सर्जरी हुई थी. हालांकि बाद में जज्जी चुनाव हार गए थे, जिससे उन्हें काफी सदमा लगा था.

बीजेपी विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; अस्पताल में किया भर्ती…दिल्ली किया जा सकता है एयरलिफ्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles