ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से एक कर्मचारी की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामल एकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान कर्मचारी मिंटू कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों का इलाज जारी है। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। हादसे की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रायपुर के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP