अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Actor Sahil Khan arrested: CG से एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, 1 मई तक पुलिस रिमांड में, छ.ग. के IAS-IPS के खिलाफ पुख्ता प्रमाण, EOW पर भी सवालिया निशान…

actor Sahil Khan arrested रायपुर. महादेव सट्टा ऐप (Mahadev book aap) केस में मुंबई साइबर सेल की एसआईटी ने बॉलीवुड एक्टर व सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगलदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एसआईटी ने साहिल खान को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 1 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में पुलिस ने साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप में आरोपी बताया है। पुलिस ने मुताबिक साहिल ने इस ऐप को सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉम्र्स पर प्रमोट किया है।

ALSO READ– शादी का झांसा देकर रेप: मेट्रोमोनियल साइट से दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार, 1 साल तक करता रहा युवती से रेप

Mahadev book aap मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

ALSO READ–PATNA HOTEL FIRE: राजधानी के होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत; 15 घायल…. रेलवे जंक्शन के सामने भीषण आग

मुंबई साइबर सेल की एसआईटी कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

Actor Sahil Khan arrested: CG से एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, 1 मई तक पुलिस रिमांड में, छ.ग. के IAS-IPS के खिलाफ पुख्ता प्रमाण, EOW पर भी सवालिया निशान…

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP