ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Bomb Threat to Chirag Paswan: चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Bomb Threat to Chirag Paswan / समस्तीपुर, 12 जुलाई 2025।बिहार की राजनीति में इस समय भय और असुरक्षा का माहौल है। एक तरफ जहां आम जनता कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, वहीं अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी ने पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। Bomb Threat to Chirag Paswan

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर जिले के भीरहा वार्ड-7 निवासी मोहम्मद मेराज को इस धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिससे धमकी दी गई थी। इस संबंध में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और समस्तीपुर साइबर थाना में भी BJP जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह उर्फ हीरा सिंह ने शिकायत दी थी।

BJP नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या

इसी बीच एक और दर्दनाक खबर ने माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया। शनिवार देर रात पुनपुन के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र केवट की बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे-78 के किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सुरेंद्र केवट अपने खेत में मिट्टी भरवाने के बाद, जैसे ही मोटर बंद करने के लिए केबिन की ओर गए, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें चार गोलियां मारी गईं। घायल अवस्था में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

“He was a committed party worker and his loss is irreplaceable,” बीजेपी नेताओं ने बयान दिया।

नेताओं की प्रतिक्रिया और परिवार से मुलाकात

इस घटना के बाद फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास और पूर्व मंत्री श्याम रजक एम्स पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

Bomb Threat to Chirag Paswan:चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Related Articles