LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Budget 2024 LIVE: सोने, चांदी, मोबाइल और इन की कीमतें हुई कम, जानिए- क्या हुआ सस्ता क्या महंगा, देखे List

Budget 2024 LIVE: सोने, चांदी, मोबाइल और इन की कीमतें हुई कम, जानिए- क्या हुआ सस्ता क्या महंगा, देखे List

सोना-चांदी हो सकती है सस्ती

सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। प्लैटिनम पर सीमा शुल्क भी कम कर दिया गया है, जिसके बाद यह सस्ता भी होने वाला है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटाकर 6.4 प्रतिशत करने की भी घोषणा की। सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद सोने, चांदी और प्लैटिनम की कीमतों में कमी आएगी।

ALSO READ- Budget 2024 Live: युवाओं को मिलेंगे रोजगार, किसानों के लिए बड़े ऐलान! वित्त मंत्री की बजट में बड़ी घोषणा

मोबाइल फोन-चार्जर हुआ सस्ता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल फोन और चार्जर पर सीमा शुल्क घटाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इसकी वजह से अब मोबाइल फोन की कीमत में कमी देखने को मिलेगी।

लिथियम बैटरी सस्ती होने से इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सौर पैनलों और लिथियम बैटरियों के सस्ते होने की भी बात की, जिससे फोन और वाहन की बैटरियों की लागत कम होगी। इसके अलावा, ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) दर 1 प्रतिशत से घटाकर 0.1 प्रतिशत कर दी गई है। यह लगभग शून्य तक कम हो गया है।

ALSO READ- Budget 2024 LIVE: मोबाइल फोन, सोने-चांदी के गहने होंगे सस्ते

वित्त मंत्री ने कैंसर की दवाओं पर दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि कैंसर के इलाज के लिए तीन दवाओं को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी।

बजट की घोषणा के बाद अब ये उत्पाद होंगे महंगे

वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

बजट में ये हुआ सस्ता

  • ·मोबाइल
  • · सोलर पैनल
  • · चमड़े की वस्तुएं
  • · गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
  • · स्टील और लोहा
  • · इलेक्ट्रॉनिक्स
  • · क्रूज़ यात्रा
  • · समुद्री भोजन
  • · फुटवियर
  • · कैंसर की दवाइयाँ

बजट में ये हुआ महंगा

  • · स्पेसिफाइड दूरसंचार उपकरण
  • · PVC प्लास्टिक
Budget 2024 LIVE What happened cheap and expensive
Budget 2024 LIVE What happened cheap and expensive

Budget 2024 LIVE : सोने, चांदी, मोबाइल और इन की कीमतें हुई कम, जानिए- क्या हुआ सस्ता क्या महंगा, देखे List

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles