LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

कैफे में चली गोली: ब्रेकिंग- मामूली बात पर नाराज युवकों ने CAFE में कर दी फायरिंग, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र के एकता चौराहे में स्थित हैशटैग कैफे में खाना खाने गए तीन युवकों ने खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज होकर फायरिंग कर दी और कैश काउंटर से कुछ रुपए लेकर फरार हो गए। अच्छी बात यह रही की गोली किसी को लगी नहीं। मामले की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कारतूस के दो खोके भी बरामद हुए हैं।

ALSO READ– पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

वहीं कैफे संचालक का कहना है कि तीनों ही युवकों के पास अलग-अलग पिस्टल थी जिसमें से एक बदमाश ने अपना नाम पवन सोनकर बताया था और तीनों ने स्टाफ के साथ लड़ाई करने के बाद एक युवक ने फायरिंग की और कैश काउंटर पर भी हाथ मारा जिसमे करीब 4 हजार रुपए थे। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी कमल मौर्य ने पूरे मामले पर आरोपियों की तलाश कर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

कैफे में चली गोली: ब्रेकिंग- मामूली बात पर नाराज युवकों ने CAFE में कर दी फायरिंग, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles