16 Lakh Cash Seized: Hans ट्रेवल्स के पार्सल से 16 लाख रुपये कैश बरामद, पुलिस जांच जारी
16 Lakh Cash Seized

16 Lakh Cash Seized : रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में हंस ट्रेवल्स से भेजे जा रहे संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है।
Raipur में एक संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला थाना New Rajendra Nagar क्षेत्र का है, जहां अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित Hans Travels कार्यालय में पुलिस ने रेड कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध वस्तु मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त Sandeep Patel ने अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली। जांच के दौरान तीन सफेद बोरों में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद रकम में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डियां शामिल हैं। कुल राशि 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
ALSO READ- Lok Adalat 2026: आधे दाम में खत्म हो सकता है ट्रैफिक चालान, 9 मई को लगेगी लोक अदालत
पुलिस ने इस मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए नगदी को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी भेज दी गई है ताकि रकम के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले को लेकर आगे की जांच जारी है।

16 Lakh Cash Seized: Hans ट्रेवल्स के पार्सल से 16 लाख रुपये कैश बरामद, पुलिस जांच जारी









