RAIPUR BOMB NEWS: रायपुर में बम से हड़कंप … पूरा इलाका घेरा गया…पुलिस और Bomb Squad मौके पर ..बम बनाने की आशंका
रायपुर के वार्ड नंबर 13 में एक घर से देसी बम बनाने की संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर जांच में जुटे हैं।

RAIPUR BOMB NEWS : Raipur से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने की संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही Raipur Police की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध सामग्री एक मकान से बरामद हुई है। फिलहाल बम स्क्वॉड की टीम मौके पर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद सामग्री किस प्रकार की है और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है। पुलिस ने इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है और आसपास के घरों पर भी नजर रखी जा रही है।
फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

RAIPUR BOMB NEWS: रायपुर में बम से हड़कंप … पूरा इलाका घेरा गया…पुलिस और Bomb Squad मौके पर ..बम बनाने की आशंका









