अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Purse Snatching Case: चलती गाड़ियों से महिलाओं का पर्स छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur Purse Snatching Case: रायपुर में पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाकर डीडी नगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था।

Raipur Purse Snatching Case : Raipur में महिलाओं से पर्स छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चलती दोपहिया वाहनों पर सवार होकर महिलाओं को निशाना बनाते थे और झपट्टा मारकर उनका पर्स लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

ALSO READ- Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र नाथ रथ की गोली मारकर हत्या, BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार पहली घटना थाना DD Nagar क्षेत्र की है। पीड़िता 28 अप्रैल 2026 को ऑटो से अस्पताल जा रही थी। मां शारदा हॉस्पिटल मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ से हैंडबैग झपट लिया और फरार हो गए। बैग में करीब 12 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड रखे हुए थे।

वहीं दूसरी घटना थाना Purani Basti क्षेत्र में हुई। पीड़िता कमला उपाध्याय अपनी एक्टिवा से जा रही थीं, तभी शीतला चौक भाठागांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके वाहन में रखा पर्स छीन लिया। घटना के दौरान महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें हाथ और पैर में चोट भी आई। पर्स में मोबाइल फोन, आयुर्वेदिक दवाइयां और 10 हजार रुपये नकद थे।

ALSO READ- Lok Adalat 2026: आधे दाम में खत्म हो सकता है ट्रैफिक चालान, 9 मई को लगेगी लोक अदालत

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त Sandeep Patel और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) Smritik Rajanala ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

ALSO READ- IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

जांच में आरोपियों की पहचान शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर और ईशांत नेगी के रूप में हुई। दोनों आरोपी पुरानी बस्ती इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने पर्स स्नेचिंग की दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ- मासूम के साथ हैवानियत फिर हत्या: घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, दरिंदगी के बाद हत्या, इलाके में आक्रोश…

Raipur Purse Snatching Case: चलती गाड़ियों से महिलाओं का पर्स छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *