राज्यब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

CBSE 12th Class Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें Download रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, जानिए कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

CBSE 12th Class Result Out : CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया है।

ALSO READ- ShahRukh Khan Raipur ! आज रायपुर में शाहरुख Khan ! RCB vs KKR मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

CBSE के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए। पिछले साल यानी 2025 में कुल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी था। इस तरह इस बार रिजल्ट में 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

इस साल भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं क्षेत्रवार प्रदर्शन में Thiruvananthapuram ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.62 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि Prayagraj सबसे कम 72.43 फीसदी पास प्रतिशत के साथ नीचे रहा।

ALSO READ- CG Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटाया कारकेड, अब काफिले में सिर्फ 8 गाड़ियां, ई-व्हीकल को मिलेगा बढ़ावा

यहां से डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

ALSO READ- CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट

  1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. “Senior Secondary School Examination (Class XII) 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. “Submit” पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड और सेव कर लें।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र DigiLocker के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. DigiLocker पोर्टल पर जाएं।
  2. “Go To Result” पर क्लिक करें।
  3. “CBSE XIIth Result 2026” चुनें।
  4. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ALSO READ- CG Summer Vacation 2026: गरमी की छुट्टी में स्कूल संचालन पर सरकार सख्त, DPI ने सभी DEO को दिए कार्रवाई के निर्देश

UMANG ऐप से भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र UMANG ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

CBSE 12th Class Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें Download रिजल्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *