LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

सेंट्रल GST की टीम का रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा, मचा हड़कंप

सेंट्रल GST की टीम का रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा / रायपुर / सेंट्रल जीएसटी की टीम ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारा है. यहां से उन्हें करीब 113 पैकेट के पार्सल बिना बिल के मिले है. इन सभी पार्सल के पैकेट को सीज कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट लोगो है और उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे. सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे.

जैसे ही ये सामान रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया टीम ने सीधे छापा मार इसे जब्त किया. इसमें सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताएं जा रहे है. बता दें कि ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे.

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पार्सल दफ्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागजों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और इसके बाद 113 पार्सल के पैकेट को जब्त कर लिया गया है.

सेंट्रल GST की टीम का रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles