छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Cg accident: बस-ट्रेलर की जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद बस-ट्रेलर खाई में गिरी

Cg accident : सरगुजा।  सूरजपुर कोरबा जिले के सरहदी गांव तारा में पुटा घाट अंबिकापुर-बिलासपुर मेन रोड पर सुबह 7.50 बजे बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। बस में 30 यात्री सवार थे। वे चीखे। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

Cg accident : पुलिस के अनुसार, (Bilaspur Lakhanpur Surguja Surajpur Korba accident highway)  सार्वजनिक बस सीजी 29बी 0106 सूरजपुर से अंबिकापुर-बिलासपुर रोड होते हुए बिलासपुर जा रही थी। इस बीच कोरबा की ओर जा रहे हाइवा सीजी 04 एमएच 7845 के चालक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई और 20 फीट नीचे लुढ़क गई।

ALSO READ- Weather Alert: IMD की भविष्यवाणी: चक्रवात ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 8-9-10 अगस्त को बेहद भारी बारिश की चेतावनी

इतना ही नहीं, हाइवा के चालक ने एक अन्य ट्रेलर को टक्कर मार दी, जो अनियंत्रित हो गया और बस के साथ सड़क पर लुढ़क गया, जिससे बस यात्रियों को काफी नुकसान हुआ। दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस यात्रियों के सिर, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

Surguja Surajpur Korba accident
Surguja Surajpur Korba accident

Cg accident : बस-ट्रेलर की जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद बस-ट्रेलर खाई में गिरी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles