LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG कांग्रेस को बड़ा झटका: राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल, राधिका खेड़ा ने कहा कांग्रेस में रहते हुए सजा मिली

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व नेत्री और संगठन में राष्ट्रीय समन्वयक रही राधिका खेड़ा ने अंततः आज भाजपा की सदस्यता ले ली। एक दिन पहले ही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, (Radhika Kheda took membership of BJP) जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके अलावा दिल्ली के दफ्तर में मशहूर टीवी स्टार शेखसर सुमन ने भी बीजेपी में एंट्री ले ली।

भाजपा प्रवेश के बाद राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसके बाद वापस आ पाई हैं तो वह सिर्फ छत्तीसगढ़ की भाजपा और मोदी सरकार की वजह से ही आ पाई। ये मोदी जी की बेटियों की सुरक्षा की गारंटी ही थी जिसके वजह से आज वहां से सुरक्षित वापिस लौट सकी।

राधिका खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में रहते हुए सजा मिली हैं। सजा हिन्दू होने की, रामभक्त और सनातनी होने की। राधिका ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने राम लला के परिवार का हिस्सा बनने का उन्हें मौक़ा दिया हैं।

Radhika Kheda
Radhika Kheda

हुआ था विवाद

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ दौरे पर रही राधिका खेड़ा का पीसीसी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला से विवाद हुआ था। (Radhika Kheda took membership of BJP) इसके बाद उन्होंने सुशील आनंद समेत पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए थे। इस खींचतान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राधिका खेड़ा जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा भी पार्टी सुप्रीमो को प्रेषित कर दिया था।

CG कांग्रेस को बड़ा झटका: राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल, राधिका खेड़ा ने कहा कांग्रेस में रहते हुए सजा मिली

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles