ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

CG BIJLI BILL HALF YOJNA 2024: Bijli Bill Half योजना पर O.P. Choudhary का बड़ा फैसला

CG BIJLI BILL HALF YOJNA 2024 : छत्‍तीसगढ़ के विष्‍णुदेव साय सरकार का पहला बजट पेश किया गया, जिसमें वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। विष्णुदेव सरकार ने अपनी इस बजट में शिक्षा स्‍वास्‍थ्‍य, ग्रामीण विकास, पर्यटन सहित बहुत से क्षेत्रों को सौगात दी है।

किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी, मजदूरों को ध्यान में रखते हुए छत्‍तीसगढ़ बजट 2024 में कई बड़े फैसले किए गए हैं। इस बजट में हाफ बिजली बिल योजना (CG Bijli Bill Half) का भी जिक्र है। इस योजना को लेकर 1 हजार 274 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

CG BIJLI BILL HALF YOJNA 2024

बता दें कि यह योजना कांग्रेस सरकार की थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस बात की चर्चा हो रही थी कि राज्य की भाजपा सरकार इस योजना को बंद कर देगी। हालांकि राज्य सरकार के नेताओं और मंत्रियों ने इसकी समीक्षा करने के बाद निर्णय लेने की बात कही थी, लेकिन आज विधानसभा में अपने पहले बजट में इस योजना को लेकर प्रावधान रखने के बाद योजना बंद होने की संभावनाओं पर विराम लग गया है।

सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना (CG Bijli Bill Half) की घोषणा की। इसके साथ ही एकल बत्ती योजना के लिए 540 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही 5 एचपी कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3,500 करोड़ रुपये रुपये का प्रावधान।

CG BIJLI BILL HALF YOJNA 2024: Bijli Bill Half योजना पर O.P. Choudhary का बड़ा फैसला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles