LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Cg bjp candidates first list: नगर निगम चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Cg bjp candidates first list:  रायगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Cg bjp candidates first list:  रायगढ़: भाजपा ने शनिवार देर शाम रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 42 वार्डों में से 36 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। छह वार्डों में दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण अभी तक नाम तय नहीं हो पाए हैं।

युवा और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता

Cg bjp candidates first list:  इस बार भाजपा ने 13 युवा चेहरों और 20 महिलाओं को टिकट देकर नई रणनीति अपनाई है। पार्टी ने कई वरिष्ठ पार्षदों को भी फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। मेयर पद के प्रत्याशी और शेष छह वार्डों के नाम रविवार तक घोषित होने की संभावना है।

नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

भाजपा ने रायगढ़ जिले की विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं:

  • किरोड़ीमल नगर पंचायत: सुनीता मोहन विश्वकर्मा
  • घरघोड़ा: सुनील ठाकुर
  • धरमजयगढ़: अनिल सरकार
  • लैलूंगा: कपिल सिंघानिया

पुसौर नगर पंचायत और खरसिया नगर पालिका की सूची अभी जारी नहीं की गई है।

सक्ती जिले की सूची भी जारी

सक्ति जिले में भाजपा ने छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है।

  • जैजैपुर: सोनसाय देवांगन
  • बाराद्वार: नारायण कुर्रे
  • अड़भार: रमेश कुमार गर्ग
  • डभरा: दीप कुमार साहू
  • सारागांव: केशव करियारे
  • चंद्रपुर: ओमप्रकाश देवांगन

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने रायगढ़ में सूची जारी करते हुए विश्वास जताया कि यह चुनाव पार्टी के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा।

CG nikay chunav bjp candidate list 1
CG nikay chunav bjp candidate list 1
CG nikay chunav bjp candidate list 4
CG nikay chunav bjp candidate list 4
CG nikay chunav bjp candidate list 2
CG nikay chunav bjp candidate list 2

Cg bjp candidates first list: नगर निगम चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles