LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG में चाकूबाजी: ब्रेकिंग- मंच पर चाकूबाजी, मचा हड़कंप, बदमाशों के हमले से दो युवक घायल….

CG में चाकूबाजी : कवर्धा । कबीरधाम जिले में हिन्दू संगम कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. कार्यक्रम के दौरान तीन बदमाश मंच पर चढ़ गए और दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल है.

कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक के ग्राम बांधाटोला में 6 से 9 फरवरी तक हिन्दू संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हर साल ये कार्यक्रम होता है जहां प्रदेश भर से लोग आते हैं. कार्यक्रम के पहले ही दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान तीन युवक मंच पर आए और युवकों से विवाद करने लगे.

इस दौरान वहां मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने विवाद शांत कराने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने पुलिस के सामने ही चाकू निकालकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक के सिर में चोट आई है दूसरे युवक की पीठ और हाथ में चाकू लगा है.

घटना के बाद कार्यक्रम अफरातफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत हमलावर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. घायलों को इलाज के लिए बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घटना के बाद कार्यक्रम को स्थागित कर दिया गया है. आरोपी युवकों से पूछताछ जारी है. तीनों बदमाश बोड़ला के ही रहने वाले हैं. आरोपियों ने मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. आगे की जांच जारी है.

CG में चाकूबाजी: ब्रेकिंग- मंच पर चाकूबाजी, मचा हड़कंप, बदमाशों के हमले से दो युवक घायल….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles