LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG CONGRESS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल तेज…. प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा के बीच TS बाबा और राहुल गांधी की मुलाकात

CG CONGRESS दिल्ली/रायपुर।छ त्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों के बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

ALSO READ – dance VIDEO VIRAL: अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार

टीएस सिंहदेव ने इस मुलाकात को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें राहुल गांधी से भेंट का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। सिंहदेव ने कहा कि तमिलनाडु–पुडुचेरी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किए जाने पर राहुल गांधी का धन्यवाद किया गया

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर राहुल गांधी से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को संगठनात्मक बदलावों और आगामी फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों में संभावित फेरबदल के बीच दिल्ली में हुई यह मुलाकात पार्टी के भीतर बढ़ती गतिविधियों और रणनीतिक चर्चाओं का संकेत मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *