LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

dance VIDEO VIRAL: अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार

गरियाबंद: उरमाल अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार

dance VIDEO VIRAL: गरियाबंद। उरमाल गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुए अश्लील डांस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गरियाबंद पुलिस ने इस प्रकरण में ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। dance VIDEO VIRAL:

उरमाल में 8 जनवरी को किया था डांस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल में आयोजित कार्यक्रम में डांस किया था। इस मामले में पहले से दर्ज केस में उन्हें आयोजकों के साथ सह-आरोपी बनाया गया है।

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब 

ओडिशा में गिरफ्तारी, मुचलके पर रिहाई

गरियाबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुचित्रा जेना को ओडिशा के जाजपुर जिले के थाना धर्मसाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी डांसर को धारा 296 एवं 3-5 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया था और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

9 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल दूसरी डांसर की तलाश

पुलिस अब 9 जनवरी को आयोजित विवादित कार्यक्रम में शामिल रही डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, निशा महाराणा ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील भी की थी।

ALSO READ-DANCE VIDEO VIRAL: रेस्ट हाउस अश्लील डांस…. एक ही दिन, दो घटनाएं – सिस्टम पर बड़ा सवाल 

9 जनवरी का डांस बना था विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को आयोजित डांस कार्यक्रम में बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय प्रदर्शन हुआ था, जिससे मामला तूल पकड़ गया। इसी कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तत्कालीन एसडीएम भी मंच के पास मौजूद और थिरकते नजर आए थे, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप मच गया था।

पुलिस का कहना

गरियाबंद पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी कलाकारों और आयोजकों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

dance VIDEO VIRAL: अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *