LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG- कांग्रेस की जांच टीम, रायपुर में सामूहिक आत्महत्या का मामला… कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी बनायी, PCC अध्यक्ष बैज बोले….

CG- कांग्रेस की जांच टीम, रायपुर में सामूहिक आत्महत्या का मामला…रायपुर 29 दिसंबर 2023। राजधानी में हुई सामूहिक आत्महत्या मामले ने झकझोर कर रख दिया है। मां-पिता और बेटी की एक ही पंखे के हुक में फंदे पर लटकी मिली लाश को लेकर पुलिस की जांच चल रही है।

प्रथम दृष्टि में ये मामला आर्थिक तंगी का प्रतीत हो रहा है। इधर कांग्रेस ने इस मामले में जांच टीम गठित की है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समिति के संयोजक है, वहीं गिरिश दुबे, प्रमोद दुबे, नंदकुमार सेन, पार्वती साहू और करुणा कुर्रे को समिति का सदस्य बनाया गया है।

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आत्महत्या के मामले में भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किये हैं। राजधानी में हुए सामूहिक आत्महत्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बढ़ी आर्थिक तंगी, कर्ज में डूबने की शिकायतें मिल रही है।

भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में आत्महत्या बढ़ी है। सामूहिक आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की जांच कमेटी रिपोर्ट देगी, इसके बाद पार्टी इस मामले में अपनी रणनीति बनायेगी।

suside news
suside news

CG- कांग्रेस की जांच टीम, रायपुर में सामूहिक आत्महत्या का मामला… कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी बनायी, PCC अध्यक्ष बैज बोले….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles