CG Cycle Yojana: छत्तीसगढ़ में बेटियों को मिलेगी नि:शुल्क साइकिल, 2600 साइकिल का टारगेट, सरस्वती साइकिल योजना की तैयारियों में जुटा प्रशासन
CG Cycle Yojana : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में ही प्राइमरी स्कूल की सुविधा दी जाती है, लेकिन कई गांवों में हाई स्कूल थोड़ा दूर होते हैं, जिससे कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बहुत सी बेटियां स्कूल छोड़ देती हैं. इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सरस्वती साइकिल योजना शुरू की। इस योजना के माध्यम से, कक्षा आठवीं से कक्षा नवीं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करने के लिए नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया जाना शुरू हुआ। सरस्वती साइकिल योजना से लाभान्वित होने वाली छात्राएं अपनी पढ़ाई में भी आगे बढ़ने लगी।
की जा रही तैयारियां
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से विद्यार्थियों को बहुत लाभ हुआ है। इस वर्ष राजनांदगांव में सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से 2600 विद्यार्थियों को साइकिल देने की योजना बनाई गई है। राजनांदगांव शहर में युद्ध स्तर पर साइकिलों के पुर्जे फिट किए जा रहे हैं। राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बेटियों को साइकिल देता है। इस बार जिले में 2600 विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी।
आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिला
कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त आंकड़ों से पता चला कि पहले कक्षा आठवीं से बाहर निकलने वाली बेटियों की संख्या काफी थी, लेकिन इस योजना के आने के बाद से वे आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित हुए हैं। राजनांदगांव शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कक्षा नवीं में पढ़ने वाली बेटियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मुफ्त में दी जाएगी। जिससे घर से स्कूल तक साइकिल चलाना आसान होगा और स्कूल की ओर बढ़ते साइकिल के पाहिए भविष्य में आगे बढ़ेंगे।
ALSO READ- Weather Update Today: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

CG Cycle Yojana: छत्तीसगढ़ में बेटियों को मिलेगी नि:शुल्क साइकिल, 2600 साइकिल का टारगेट, सरस्वती साइकिल योजना की तैयारियों में जुटा प्रशासन









