अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG Elections 2023: Voting के बीच जिले में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद

CG Elections 2023 : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariaband) जिले में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट किए जाने की खबर है. इसमें इंडो तिब्बत पुलिस बल (ITBP) का एक जवान शहीद हो गया है. यह घटना गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा गांव में हुई है. ब्लास्ट (Blast) की घटना ऐसे वक्त में हुई जब गरियाबंद जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान कराए गए हैं. किसी भी तरह के व्यवधान की आशंका को देखते हुए मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं लेकिन इस बीच यह घटना सामने आ रही है. आईईडी विस्फोट की पुष्टि पुलिस विभाग ने की है.

ALSO READ-  रायपुर में खूनी हुआ चुनाव….भारतीय जनता पार्टी की पूरी गुंडागर्दी! युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू पर जानलेवा हमला

CG Elections 2023 : इस घटना में पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है. अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट में मतदान दल की सुरक्षा में लगे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के प्रधान आरक्षक की जान चली गई है. बता दें कि पहले चरण में 12 नक्सल प्रभावित सीटों पर भी मतदान कराया गया था, 7 नवंबर को कराए गए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी.

ALSO READ- RAIPUR BREAKING: थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, पोस्टर फाड़ते मुर्गा, दारू, बाटते दिखे कार्यकर्ता

मतदान कराकर वापस लौट रहे थे सुरक्षाकर्मी, तभी हुआ ब्लास्ट

गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के 9 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया था. इस इलाके में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक की मतदान कराया गया. जब मतदान दल वापस लौट रहा था तब बड़े गोबरा गांव के पास शाम करीब 4.45 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में आईटीबीपी के जवान योगेंद्र सिंह शहीद हो गए.

ALSO READ- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवती

CG Elections 2023: Voting के बीच जिले में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles