LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG-जांजगीर जहरीली गैस हादसा, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा…CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, 5 की मौत

रायपुर। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।

ALSO READ- Pawan Kalyan: डिप्टी-CM का बड़ा ऐलान: बोले- नहीं चाहिए वेतन और भत्ता,नया फर्नीचर मत खरीदो, मैं ले आऊंगा…जाने कौन है वो डिप्टी-CM….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

याद रखें कि जांजगीर के बिर्रा क्षेत्र में किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। इसे काफी समय से उपयोग नहीं किया गया था। गांव के लोगों ने कुएं को ढंकने के लिए पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाया था। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवा के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर गिर गया। जिसे निकालने के लिए गांव का एक आदमी कुएं में गया, लेकिन बहुत देर तक वापस नहीं आया। बाद में चार लोग एक-एक करके कुएं में उतरे और वापस नहीं आ सके। माना जाता है कि बहुत दिनों से बंद रहने के कारण कुएं से जहरीली गैस निकलने लगी है, जो पांच लोगों को मार डाला।

Janjgir Well Incident Update
Janjgir Well Incident Update

CG-जांजगीर जहरीली गैस हादसा, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा…CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, 5 की मौत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles