LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

CG Ministers OSD-PA list: मंत्रियों के OSD और निज सहायक की लिस्ट जारी , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, देखें पूरी सूची

CG Ministers OSD-PA list : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों के ओएसडी की सूची प्रकाशित की है। जारी सूची के अनुसार, श्रीमती लक्ष्मी भारती तिवारी को लखनलाल देवांगन, निजी स्थापना के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, निजी चिकित्सा शिक्षा संस्थान में सहायक ग्रेड 3 पदस्थ किया गया है। वहीं, अपर कलेक्टर आशुतोष पांडे को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विशेष सहायक बनाया गया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार मरकाम को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, बृजमोहन अग्रवाल मंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास, धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति की निजी संस्थाओं में मनोज शुक्ला को सूचना सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का विशेष सहायक प्रकाश चंद्र कोरी है।

वहीं, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के पद पर टी आर साहू नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का निज सहायक बनाया गया है।

इसके अलावा, मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में सौरभ श्रीवास्तव को निज सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

CG Ministers OSD-PA list: मंत्रियों के OSD और निज सहायक की लिस्ट जारी , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, देखें पूरी सूची

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles