CG Ministers PRO List 2024 आज राज्य में व्यापक प्रशासनिक बदलावों के बाद जनसम्पर्क विभाग ने एक और सूची जारी की है। विभाग ने मंत्रपरिषद मंत्रियों के जनसम्पर्क अधिकारियों (पीआरओ) के नाम निर्धारित किए हैं। सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी कमलेश साहू को पीआरओ (लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य) नियुक्त किया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा का पीआरओ जनसम्पर्क उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया होगा। देखें पूरी सूची।
आज हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव
छत्तीसगढ़ की नवस्थापित विष्णुदेव सरकार ने राज्य में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए हैं। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 88 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची प्रकाशित की है। इनमें कई जिलों के कलेक्टरों और संभागायुक्तों का नाम है।
2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि रायपुर के कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को छग निर्वाचन आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। 19 जिलों के कलेक्टरों के पदस्थापना क्षेत्र भी बदल गए हैं। कल कैबिनेट की बैठक के बाद देर रात जीएडी ने यह सूची जारी की है। इस फेरबदल की चर्चा सरकार के गठन के बाद हुई थी। देखो लिस्ट।
तबादला कार्रवाई नही CG Ministers PRO List 2024
साय सरकार के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से इस पूरे तबादले पर चर्चा की है। उनका दावा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कसावट के कारण हुआ है। किसी अधिकारी पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की है। इस बदलाव से कामकाज में तेजी और सरकारी कामकाज में सुधार होगा। सभी के बीच बेहतर तालमेल होगा और जनता को बेहतर सेवा मिलेगी।