अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Murder Case: 4 लोगों की हत्या…धारदार हथियार से परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में फैली दहशत

Janjgir Murder Caseछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

CG Murder Case- Chhattisgarh के Janjgir-Champa जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी 65 वर्षीय कांति बाई, 25 वर्षीय नातिन मोगरा और 17 वर्षीय नाती पीतांबर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देर रात हमलावर घर में घुसे और सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बेरहम था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ- CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री घर पहुंचा। परिवार नया मकान बनवा रहा था। मिस्त्री ने जब घर के भीतर चारों को खून से लथपथ हालत में देखा तो तुरंत गांव वालों को सूचना दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ALSO READ- Forest Guard Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती अंतिम चरण में, जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार टांगिया बरामद किया है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।

मौके पर प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

ALSO READ- IPS Transfer List 2026: कई सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, नीरज ठाकुर को मिली लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी

मृतक परिवार की रिश्तेदार उतरा बाई ने परिवार के ही एक सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार पहले भी हिंसक घटनाओं का शिकार हो चुका है। करीब 16-17 साल पहले परिवार के एक बेटे की भी हत्या हुई थी। ऐसे में पुरानी दुश्मनी को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।

ALSO READ- Raipur Bomb Case Update: खुद को बम से उड़ाने की तैयारी में था महापौर का साला! रावाभाठा बम कांड में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं Sheshraj Harvansh भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

CG Murder Case: 4 लोगों की हत्या…धारदार हथियार से परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में फैली दहशत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *