LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

CG NEWS: ड्यूटी से गायब रही महिला कर्मी पर एक्शन, नोटिस जारी

CG NEWS : कोंडागांव। क्षमतापुर पशु औषधालय में कार्यरत सुकमती बाई को 8 फरवरी 2022 से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक ने बताया कि सुकमति बाई, पशु औषधालय क्षमतापुर में पदस्थ है, लगातार अनुपस्थित रहती है। पत्रों से पूर्व सूचना दी गई है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शासकीय कार्य में उनकी लगातार अनुपस्थिति से उत्पन्न व्यवधान और उनके कार्य के प्रति लापरवाही और अरूचि के कारण, कार्य में उपस्थित होने की अंतिम चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1965 नियम (7) के मूलभूत नियम 18 और पत्र प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होने या समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई और सेवा से अलग करने की चेतावनी दी गई है।

CG NEWS : ड्यूटी से गायब रही महिला कर्मी पर एक्शन, नोटिस जारी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles