LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

CG NEWS: पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के बंगले में लगी आग; दस्तावेज जलकर राख,

छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित बंगले में अचानक आग लग गई। उनके बंगले के कंप्यूटर कक्ष में आग लगी है। आग लगने से पास के आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

पूर्व मंत्री के बंगले स्थित कंप्यूटर कक्ष में आग लगी। इससे बंगले में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग लगने से कोई भी जनहानि नहीं हुआ। इसके साथ ही जलकर खाक आलमारी में कितने दस्तावेज या समानों की हानि हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीम समेत गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बंगले को खाली कर रहे थे। इस दौरान कंप्यूटर रूम में आग लगी। इस दौरान पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी वहां मौजूद थे।

CG NEWS: पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के बंगले में लगी आग; दस्तावेज जलकर राख,

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles