LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG NEWS: गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : आरंग। गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। डीएसपी लम्बोदर पटेल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी के कुल 13 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। CG NEWS

मामले के अनुसार प्रार्थी राजकुमार टंडन ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका ग्राम गुल्लु बस स्टैंड में राजहंस च्वाइस सेंटर है, जहां से घरेलू गैस सिलेंडर वितरण का कार्य किया जाता है।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को वे दुकान बंद कर निजी कार्य से आरंग गए थे। लौटने पर देखा कि दुकान के सामने रखे गए 4 भरे हुए HP कंपनी के सिलेंडर गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथी के साथ नीले रंग की एक्टिवा में सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया।

ALSO READ- Ajit Pawar : डिप्टी सीएम का विमान दुर्घनाग्रस्त, उपमुख्यमंत्री सहित कई लोग घायल, क्रैश के दौरान लगी भीषण आग

इस रिपोर्ट पर थाना आरंग में अप.क्र. 53/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का मूवमेंट राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर कन्हैयालाल राजपाल सिंधी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और चोरी के सिलेंडर विकास कुमार गुप्ता की बर्तन दुकान, गुढ़ियारी रायपुर में बेचने की बात कबूली।

ALSO READ- Arijit Singh retirement: Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए सिलेंडरों के संबंध में खुलासा किया, जिनमें महासमुंद और रायपुर जिले के कई इलाके शामिल हैं। इस दौरान आरोपी विकास कुमार गुप्ता की दुकान से 11 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी के खिलाफ रायपुर जिले के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थानों में भी चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कन्हैयालाल राजपाल सिंधी, पिता लालचंद, उम्र 48 वर्ष, निवासी पवन बिहार वार्ड 303, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  2. विकास कुमार गुप्ता, पिता संजय गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18, बाल गंगाधर तिलक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए फरार आरोपी मुकेश कुकरेजा की तलाश तेज कर दी है।

ALSO READ- CG Mid-Day Meal Strike: 30 दिन की हड़ताल में 2 रसोइयों की मौत, एक की हालत गंभीर, प्रशासन पर गंभीर सवाल

CG NEWS: गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *