ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

CG NEWS: 2 दिन बंद रहेंगी देशी-विदेशी शराब की दुकाने, आदेश जारी

CG NEWS : राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्यक्रम अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव में मतदान 26 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने मतदान के अवसर पर जिले की सभी देशी व विदेशी मदिरा दुकान, मद्य भण्डारण-भाण्डागार एवं भांग व भांगघोटा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक पूर्णत: बंद रखने के लिए शुष्क अवधि घोषित किया है।

earthquakes in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जोरदार भूकंप के झटके, 12 मिनट में दो बार लगे झटके…घर छोड़कर भागे लोग…झटके की वजह से नाली में जा गिरी कार

जिले की सीमा से लगे अन्य राज्य के जिले एवं राजनांदगांव जिले से लगे जिले की 3 किलोमीटर की दूरी में स्थित मदिरा दुकानों को बंद रखने के संबंध में संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार अन्य राज्य के जिले में एवं राजनांदगांव जिले से लगे जिले में होने वाले लोकसभा निर्वाचन के दौरान 3 किलोमीटर की दूरी में राजनांदगांव जिले की मदिरा दुकान को मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दरवाजे पर आई बारात, दुल्हन की बजाए प्रेग्नेंट Girlfriend की विदाई… दूल्हे ने लगाई उठक-बैठक

CG NEWS : 2 दिन बंद रहेंगी देशी-विदेशी शराब की दुकाने, आदेश जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP