छत्तीसगढ

CG Principal Suspend : CG प्रिंसपल सस्पेंड, कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई,जानिए पूरा मामला…..

CG Principal Suspend : जशपुर। Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा (वि.ख. दुलदुला) के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर को गंभीर अनियमितताओं, शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।

ALSO READ- Google Gemini AI Trend: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड ! लड़कियों के लिए Alart— खबर जरूर पढ़े

क्या हैं आरोप?

कलेक्टर रोहित व्यास को प्राचार्य के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में कई गंभीर मुद्दे सामने आए, जिनमें शामिल हैं:

  • स्कूल में लगातार अनियमित उपस्थिति
  • टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के एवज में बच्चों से वसूली
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों से दुर्व्यवहार
  • स्कूल के लिए आवंटित राशि का अनुचित आहरण
  • विद्यालय का रख-रखाव सही ढंग से नहीं करना
  • उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना

जांच में हुई पुष्टि

  • दुलदुला तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए गए
  • टीसी के एवज में वसूली की शिकायत पर एसडीएम कुनकुरी ने भी जांच की, जिसमें मामला प्रमाणित हुआ।
  • रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने संभागायुक्त को निलंबन का प्रस्ताव भेजा।
  • संभागायुक्त ने छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से प्राचार्य को निलंबित कर दिया।

स्कूल की स्थिति भी चिंताजनक

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में पाया गया कि—

  • विद्यालय में स्वच्छ पेयजल और शौचालय का अभाव था।
  • फर्नीचर, पंखे और विद्युत उपकरण खराब हालत में थे।
  • क्रीड़ा सामग्रियों का उपयोग नहीं हो रहा था।
  • एनएसएस और स्काउट-गाइड गतिविधियां बंद थीं।

इन सभी लापरवाहियों का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और गतिविधियों पर पड़ रहा था।

निलंबन के बाद आगे की कार्यवाही

प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर का कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर निर्धारित किया गया है।

ALSO READ- Govt Employees Salary Latest Update : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

CG Principal Suspend : CG प्रिंसपल सस्पेंड, कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई,जानिए पूरा मामला…..

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP