CG PSC 2022 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट घोषित, TOP-10 में 6 लड़कियां शामिल, इस लिंक से करें चेक…

रायपुर। राज्य के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने बुधवार रात राज्य सेवा (PCS) परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। सारिका ने अपने दूसरे प्रयास में फर्स्ट रैंक हासिल की है।
वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। आपको बता दें इस बार भी लड़कियों ने झंडे गाड़े। घोषित रिजल्ट में टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं। इनके अलावा DSP पद के लिए महिला उम्मीदवार सुमन जायसवाल ने टॉप किया है।
ALSO READ- 4 की मौत: जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक मासूम बच्ची की जान बची
CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और यहां नीचे भी पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि सिविल सेवा के लिए 3095 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया गया था। 15 से 18 जून तक आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 625 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ। अब 621 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के बाद जारी की गई है।
ALSO READ- CG कांग्रेस के प्रत्याशी तय, ब्रेकिंग – मंत्री चौबे ने बताया कब जारी होगी सूची… अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम…
PDF में देख सकते हैं अपना रिजल्ट
DML_SSE_2022_06092023-1.pdf
CG PSC 2022 Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट घोषित, TOP-10 में 6 लड़कियां शामिल, इस लिंक से करें चेक…


















